फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच राह पलटा ट्रक, महिला की मौत

Wed, 30 Jul 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात एमजी रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जांगीराबाद बुलंदशहर यूपी निवासी सचिन जोशी के रूप में हुई है। राजेंद्रा पार्क एरिया में सुबह पांच बजे हरसरू रोड के पास एक ट्रक पलट गया। जिसके नीचे आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला की पहचान सोहली सीतापुर यूपी निवासी बिमला (30) के रूप में हुई है।

तीसरा मामला बिलासपुर एरिया में हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े टाटा-407 को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें आयुष नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें