फरीदाबाद में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
सल्लागढ़ कालोनी, पलवल निवासी राजू ने थाना सेक्टर-सात पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गत 13 सितंबर को रात करीब 10 बजे उसके पिता बुधराम सेक्टर 10 फरीदाबाद किसी काम से जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गांव खंदावली निवासी खुशी मोहम्मद ने सेक्टर-55 पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार की सुबह करीब 7 बजे उनका 65 वर्षीय भाई फैज मोहम्मद गांव भनकपुर की ओर जा रहा था कि अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
गांव महतावरपुर निवासी नवाब खान ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 सितंबर को 22 वर्षीय सोनू उर्फ दिलशाद गांव एतमादपुर से कहीं जा रहा था कि अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।