नोएडा में व्यवसायिक प्रॉपर्टी खरीदने का एक और मौका अगले माह मिल सकता है। प्राधिकरण जून में फिर से तीन व्यवसायिक योजनाएं लांच करने की तैयारी कर रहा है।
दुकानों, छोटे भूखंडों और बिल्डरों के लिए बड़े भूखंडों की योजना लांच की जाएगी। दरअसल, प्राधिकरण ने बीते जनवरी माह में 27 भूखंडों की योजना निकाली थी, मगर दस भूखंड ही बिके।
बाकी के 17 भूखंडों के लिए आवेदन पत्र ही नहीं आए, जिसके चलते उन बचे भूखंडों को फिर से लॉन्च किया जाएगा।