फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे थे तीन बांग्लादेशी पकड़े

सार

नई दिल्ली में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। वे यूरोप जाने की योजना बना रहे थे और भारतीय दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल ने अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र मिले हैं। इनकी पहचान झलक पाल, मो. नूरुल अबसर और मो. अजीजुल हक के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि निरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम को कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क किया। उनसे पहचान के दस्तावेज मांगे और गहन पूछताछ की। तीनों भारतीय होने के वैध दस्तावेज दिखाने में असफल हुए। उन्होंने कबूल किया की वह बांग्लादेशी है। वह 2025 में वीजा पर भारत में आए लेकिन वापस नहीं गए।


उन्होंने खुलासा किया कि वह यहां से पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में जाने की योजना बना रहे थे लेकिन वह वीजा हासिल नहीं कर पा रहे थे। वह दक्षिण दिल्ली के इलाके में रहने लगे और काम की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की छानबीन की और बांग्लादेश में रह रहे उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया। पुलिस ने उनके जरिये आरोपियों के पहचान पत्र हासिल किए। तीनों आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश कर निर्वासन की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें