फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू ने छात्र को परिसर से बाहर घोषित किया

सार

नई दिल्ली स्थित जेएनयू में एक छात्र पर वार्डन और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। छात्र को परिसर से निष्कासित कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आदेश का उल्लंघन करने पर अन्य छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र पर वार्डन और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन


नई दिल्ली। जेएनयू ने एक छात्र पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे परिसर से बाहर घोषित कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जेएनयू के मुख्य प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर कोई छात्र उसे हॉस्टल में पनाह देता मिला तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में एमएस मैनेजमेंट के छात्र पर यह कार्रवाई 17 मई को ताप्ती हॉस्टल के वार्डन और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने, फोन तोड़ने का कारण की गई। छात्र ने महिला वार्डन के साथ भी ऐसा व्यवहार किया। छात्र ने हॉस्टल के विजिटर रूम के सोफे फाड़े और वार्डन ऑफिस में धू्म्रपान भी किया। साथ ही मुख्य प्रॉक्टर को 22 अगस्त और तीन सितंबर को भेजे ईमेल में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, छात्र की तस्वीर को भी परिसर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। छात्र को जुर्माना जमा भरने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें