फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 06:53 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजौरी गार्डन के सुभाष नगर में दस लाख की फिरौती मांगने से पहले डराने की नीयत से प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मोहम्मद गुड्डू गैंग के बदमाश हैं और गुड्डू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों ने पांच फरवरी को सुभाष नगर स्थित सिक्का प्रॉपर्टी के कार्यालय पर फायरिंग की थी। दो बाइक पर आए चार बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए थे लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित के मुताबिक बदमाशों की पहचान शिव विहार जेजे कालोनी निवासी अनिकेत, मोहन गार्डन निवासी गौरव और उत्तम नगर निवासी लखन के रूप में हुई है। लखन गैंग का शार्प शूटर है और उस पर डकैती, लूटपाट, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के 11 मामले दर्ज हैं। वहीं गौरव पर चार मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके चौथे साथी साहिल व सरगना गुड्डू की तलाश कर रही है। 

मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढ़ाई किलोमीटर दूर तक लगे 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पेट्रोल पंप के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को वारदात में इस्तेमाल एफजेड बाइक का रंग और नंबर के दो अंक मिले। परिवहन विभाग की मदद से उस नंबर की छह सौ बाइक का पता चला। पुलिस उन बाइकों की जांच करते हुए अनिकेत के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उससे पूछताछ में पता चला कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। दो ने गोली चलाई जबकि दो मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। अनिकेत की निशानदेही पर पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी जानी थी। इसलिए उसे डराने के मकसद से फायरिंग की गई। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर भूषण सिक्का दिल्ली से बाहर गया हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें