फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: निजी कंपनी और बैंक के सर्वर हैक कर ठगी, नागपुर से तीन गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 सिमकार्ड, 66 डेबिट कार्ड, छह मोबाइल और पांच लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस को उनके दो साथियों की तलाश है, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी है। आरोपी देश की कई कंपनियों और बैंकों के सर्वर को हैक ठगी कर रहे थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी कंपनी व बैंक के सर्वर हैक कर ठगने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दक्षिण जिला की साइबर थाना पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ सुभाष कर्णवार (24), सागर राजू (24) और कौशल बाबूराव चौधरी (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 सिमकार्ड, 66 डेबिट कार्ड, छह मोबाइल और पांच लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस को उनके दो साथियों की तलाश है, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी है। आरोपी देश की कई कंपनियों और बैंकों के सर्वर को हैक ठगी कर रहे थे। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि निजी कंपनी के निदेशक ने 9.85 लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। कंपनी का सर्वर हैक कर उनके खातों से रकम ट्रांसफर की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उनके रिटेलर के खाते का पासवर्ड व आईडी बदल दिया गया था। इसके बाद कई ट्रांजक्शन के जरिये ठगी की गई। दक्षिण जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि ठगी की रकम नागपुर के खातों में गई है। पुलिस ने खातों का पता किया, जिनमें रकम गई थी।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस की एक टीम को नागपुर भेजा गया। यहां निखिल को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि उसके खाते का संचालन दोस्त सौरभ ने किया था। इसके बाद लोकल पुलिस और निखिल की निशानदेही पर सौरभ, कर्णवार सागर राजू व कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया। सौरभ और सागर राजू एक विदेशी नागरिक और आयुष के संपर्क में थे। यह लोग सर्वर हैक करते थे। इसके अलावा फर्जी पतों पर पहले से सिमकार्ड भी उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम में से आयुष व विदेशी नागरिक को भी हिस्सा देते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें