आरोपी का इलाके में इतना दबदबा है कि घटना के समय आरोपी दोनों बहनों के साथ बदसलूकी करता रहा, लेकिन किसी ने भी दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस लोगों का डर निकालने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लाई। यहां लोगों से कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है।
खजूरी खास इलाके में दो बहनों से बीच सड़क छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने पांच माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ बॉक्सर (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी का इलाके में इतना दबदबा है कि घटना के समय आरोपी दोनों बहनों के साथ बदसलूकी करता रहा, लेकिन किसी ने भी दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस लोगों का डर निकालने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लाई। यहां लोगों से कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई भी ऐसी वारदात को अंजाम देता है तो तुरंत पुलिस को खबर दें।
पुलिस के मुताबिक, 23 साल की युवती परिवार के साथ खजूरी इलाके में रहती है। दस मई को वह छोटी बहन को परीक्षा केंद्र लेकर जा रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी ने दोनों बहनों को रोक लिया। आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। दोनों बहनें मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया।
विज्ञापन
आरोपी काफी समय से युवती का पीछा कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपी को खजूरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।