मेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवती से दोस्ती कर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन का डॉक्टर बताया और गिफ्ट भेजने के बहाने पीड़िता से ठगी की।
पीड़िता की शिकायत पर चांदनी महल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोनिया अपने परिजनों के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है।
गत मार्च माह में मेट्रीमोनियल साइट के जरिए उसकी बातचीत एलेक्स रामसे नाम के व्यक्ति से शुरू हुई। एलेक्स ने बताया कि वह लंदन में रहता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन में बतौर गाइनोक्लोजिस्ट के पद पर कार्यरत है।