आईजीआई हवाईअड्डे के नियंत्रण कक्ष में फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी वाली कॉल आई। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया। बाद में जांच में कॉल फर्जी पाई गई।
दरभंगा से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को बिहार के दरभंगा से स्पाइसजेट के एक विमान ने दिल्ली के आईजीआई लिए उड़ान भरी। इसके बाद दिल्ली स्थित आईजीआई हवाईअड्डे के नियंत्रण कक्ष में फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी वाली कॉल आई। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बाद में जांच में कॉल फर्जी पाई गई। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।