फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वैष्णो देवी जाने वालों को होगी परेशानी

Tue, 30 Jun 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गाजियाबाद से सीधे कटरा के लिए ट्रेन नहीं मिलेगी। रेलवे ने समर वेकेशन में चलाई आनंद विहार-कटरा स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है। सोमवार को इस ट्रेन ने आखिरी फेरा लगाया।
विज्ञापन


रेलवे ने फिलहाल इस ट्रेन के संचालन की अवधि नहीं बढ़ाई है। ऐसे में अब वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को या तो जम्मू तक सफर करना होगा या दिल्ली से सीधे कटरा के लिए ट्रेन पकड़नी होगी।

रेलवे ने आनंद विहार से कटरा तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04401) का संचालन 29 जून तक के लिए शुरू किया था। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को खासी पंसद आ रही थी।
विज्ञापन


यही वजह है कि इसमें लगातार वेटिंग चल रही थी। उम्मीद थी कि रेलवे इसके संचालन की अवधि बढ़ा सकता है। लेकिन अवधि नहीं बढ़ाई गई। अब मंगलवार से यह ट्रेन कटरा नहीं जाएगी।
...
अब ईएमयू के ब्रेक हुए जाम, मची अफरातफरी
डबल डेकर के बाद सोमवार को गाजियाबाद स्टेशन पर ईएमयू ट्रेन के ब्रेक जाम होने से उठेे धुएं के बाद अफरातफरी मच गई।

धुआं उठता देख कोच में उस कोच में बैठे यात्री उतरकर प्लेटफार्म पर पहुंच गए। हालांकि ईएमयू स्टाफ ने जल्द ही ब्रेक को ठीक कर लिया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।

वाकया सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे का है। प्लेटफार्म नंबर-5 पर दिल्ली जाने के लिए ईएमयू लाई गई। इस दौरान ब्रेक तेज लग जाने से एक कोच के ब्रेक जाम हो गए और उसमें तेज धुआं उठने लगा।

सूचना पर स्टेशन पर मौजूद स्टाफ मौके पर पहुंचा और ब्रेक को ठीक कराया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के वक्त ट्रेन में यात्रियों की संख्या बेहद कम थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें