फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सके, अब स्पेशल कट ऑफ में मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनसीवेब ने जारी की स्पेशल कट ऑफ, सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए चांस हुए कम
विज्ञापन


-इस कट ऑफ के आधार पर 18 अगस्त से 20 अगस्त तक दाखिले का अवसर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रोग्राम की दाखिला रेस जारी है। अब नियमित कॉलेजों के साथ-साथ नॉन कॉलिजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना कम हो गई है। एनसीवेब ने तीन कट ऑफ के दाखिले होने के बाद सोमवार को स्पेशल कट ऑफ जारी कर दी। इस कट ऑफ में उन्हीं छात्राओं को दाखिला मिलेगा जो तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकी। छात्राएं 18 से 20 अगस्त तक दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन


एनसीवेब में दो स्नातक प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कुल 15, 200 सीटों में से तीसरी कट ऑफ के बाद 13, 300 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से अब छात्राओं के दाखिले की संभावना कम हो गई है। खासकर बीए प्रोग्राम के विभिन्न संयोजनों में सामान्य श्रेणी की छात्राओं के लिए सीटें कम ही बची हैं। जबकि बीकॉम में एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों में से 10 पर अब भी सामान्य श्रेणी की छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना है। अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में बीकॉम प्रोग्राम सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर हो जाएगा। इस प्रोग्राम में सामान्य के लिए कम ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी वर्ग की छात्राओं के लिए ज्यादा मौके हैं। जबकि बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान में सामान्य के लिए बेहद कम मौके हैं। इस प्रोग्राम में केवल सात कॉलेज सेंटरों पर कुछ ही सीटें खाली हैं। जहां सीटें खाली हैं वहां दाखिला 46-71 फीसदी अंकों पर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें