फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से टीबी की दवाईयां खिलाने वालों को नहीं मिला भत्ता

Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
medicine - फोटो : File
विज्ञापन
क्षयरोग को जड़ से खत्म करने के लिए भले ही हरियाणा सरकार संजीदा हो। किंतु सालों से मरीजों को दवाई खिलाकर ठीक करने वाले प्रोवाईडरों को बीते छह साल से मेहनताना तक नहीं मिला। 
विज्ञापन


आखिरी बार प्रदेश में वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान लाखों रूपये जारी हुए थे। तब भी कुछ डॉट्स प्रोवाईडरों को वितरण हुई राशि से वंचित रहना पड़ा था।फिलहाल प्रदेशभर में दवाई खिलाने वाले कार्यकर्ताओं के 18213350रू बकाया पडे़ हैं।

जबकि वित्तवर्ष 2016-17 के लिए त्रिमासिक धनराशि 5268000 जारी करने की योजना पर विचार हुआ है। राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश सहल बताते हैं कि प्रदेश में जो भी क्षय रोग की दवाई खिलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व आशा वर्कर हैं उन्हें जल्दी ही बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा। हरियाणा सरकार प्रांत को टीबी मुक्त बनाने में प्रयासरत है। इसके लिए कई गैर सरकारी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें