फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों के फोटो भी लगेंगे

Tue, 27 Dec 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
voter id
विज्ञापन
मतदाताओं को भ्रमित होने से बचाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों की फोटो लगाने का भी निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने अमर उजाला को फोन पर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह निर्णय पहली बार लिया गया है। यह 8 जनवरी 2017 को होने वाले नगर निगम फरीदाबाद और नगर परिषद भिवानी के चुनावों में लागू होगा। फोटो के साथ अन्य विवरण भी प्रिंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन स्थानों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जहां एक ही नाम के कई उम्मीदवार खड़े होते हैं और वोटर भ्रमित हो जाता है।

ऐसे में फोटो के जरिये उसे अपना प्रत्याशी पहचानने में आसानी होगी। इससे सबसे अधिक सुविधा कम-पढ़े लिखे लोगों को होगी। अभी तक निकाय चुनाव में इसकी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में वह फरीदाबाद आकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें