फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पुलिस नहीं मनाएगी होली

Sun, 16 Mar 2014 02:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चलते इस बार पुलिस रंगों के त्योहार से महरूम रहेगी। चुनाव आयोग ने पुलिस की होली पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस कर्मी अगर होली खेलते हुए दिखे तो उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की कार्रवाई होगी।

वहीं चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को छुट्टी भी नहीं मिल सकी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिसवाले बिना हुड़दंग किए शांतिपूर्वक होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वर्षों से पुलिसवाले दुल्हैंडी के अगले दिन थाना परिसर में होली मनाते आ रहे हैं। माना जाता है कि पुलिसवाले हुड़दंगी होली खेलते हैं। उस दिन थानों में पुलिसवाले दूसरे ही रंग में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस बार चुनाव आयोग ने उनसे होली मनाने का मौका छीन लिया है। चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में रोष व्याप्त है। हालांकि वे जाहिरा विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें