फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मेक इन इंडिया के संग मनेगी होली

Sun, 20 Mar 2016 09:21 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
होली
विज्ञापन
मेक इन इंडिया मुहिम का असर त्योहारों पर दिखने लगा है। इस बार होली पर भारतीय रंगों के आगे चाइनीज रंग फीके साबित हो रहे हैं। प्राकृतिक तत्वों से बने रंग जहां त्वचा और सेहत के लिए बेहतर हैं। वहीं, सस्ते होने की वजह से बाजार में इनकी मांग भी ज्यादा है। बाजार में 70 फीसदी रंग मेक  इन इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
विज्ञापन


होली हो या दीपावली, हर बार बाजार में चाइना हावी रहता है। भारतीय त्योहारों पर चढ़ते चाइनीज रंग को फीका करने के लिए इस बार देशी कंपनियों ने भी अपने उत्पाद बाजार में उतार दिए हैं। होली के लिए सजे बाजार में इस बार चाइना से ज्यादा स्वदेशी आइटम की बहार दिख रही है। इसके लिए स्वदेशी कंपनी ने टैसु फुल नामक प्रोडक्ट लांच किया है। जो मार्के ट में 200 रूपये का मिलेगा।

जिसके एक पैकेट में 1000 लीटर हर्बल रंग बन जाएगा। जो सुगंधमय होने के साथ किसी भी प्रकार से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के दुकानदार देवेंद्र पंडित ने बताया कि इस बार चाइनीज प्रोडक्ट कम हैं।
विज्ञापन


चाइना को टक्कर देने वाले सस्ते प्रोडक्ट भारतीय कंपनियों ने बाजार में उतारे हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। दुकानदार विजय गुप्ता ने बताया कि खरीदार दुकान पर आते ही हर्बल रंग मांगते है। जो सिर्फ भारत में ही बनते हैं। इस बार दुकान पर भारत में बने रंग और पिचकारी ही लाई गई हैं। भारतीय सामान बेचने से 5 से 7 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा हो रहा है।

पटाखे से अवाज के साथ निकलेगा रंग
इस बार पटाखे वाले रंग होली पर दिवाली का अहसास कराएंगे। कलर पटाखा मार्केट में पहली बार आया है। जिसकों भारतीय कंपनियों ने बनाया है। पटाखे में कई तरह के हर्बल रंग भरे हुए। आग लगाते ही पटाखा फटेगा तो धुए की जगह रंगो के 50  शॉट निकलेगें। इसकी मार्केट में 300 रुपये कीमत है।

राजस्थानी पगड़ी और छतरी पिचकारी खास
इस बार बलून ब्लास्टर के नाम से एक पैकेट बाजार में आया है, जिसमें 37 गुब्बारे आते हैं जो ऑटोमेटिक हैं। गुब्बारा को पानी की टोटी के नीचे लगाते उसमें रंगों से भर जाएगा और स्वत: ही उसमें गांठ लग जाएगी। इसके अलावा मुंह और आंखों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अजूबा मुखौटे ने भी चाइनीज चश्में की जगह ले ली है। राजस्थानी पगड़ी बच्चों के लिए छतरी वाली पिचकारी बाजार में आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें