फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से दो चम्मच घी लेकर समरसता यज्ञ में दी लोगों ने आहुति

Sun, 20 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण के दौरान उपद्रव के कारण पैदा हुए नफरत के माहौल को खत्म कर भाईचारे का संदेश देने के लिए गांव-गांव सद्भावना यज्ञ शुरू हो गए हैं। गांव सागरपुर, दयालपुर, नीमका, ददसिया, नचौली, नवादा, मांगर, करनेरा में यज्ञ आयोजित किए गए। जिसमें घर-घर से दो चम्मच घी लेकर महिला, पुरुषों व बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां दी और प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन


जाट आरक्षण की आग से झुलसे प्रदेश में आपसी कटुता को मिटाने के लिए प्रमुख संतों ने बीड़ा उठाया है। सामाजिक सद्भावना का संदेश देने के लिए संत और सभी बिरादरियों के प्रमुख लोग 3 अप्रैल को रोहतक की अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन भी आयोजित करेंगे।

सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले रोहतक में आयोजित होने वाले सम्मेलन में योग गुरू बाबा रामदेव, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, राष्ट्र संत तरूण सागर, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद, राधा स्वा दिनोद वाले हुजूर कंवर सिंह, फरीदाबाद स्वामी वासुदेवानंद, खरखौदा के स्वामी रामानंद, रोहतक के परम चैतन्य, मुरथल के स्वामी दयानंद सरस्वती प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त, गायिका हिमानी कपूर, शतरंज चैपियन अनुराधा बेनीवाल, फिल्म कलाकार रणदीप हुड्डा भी सम्मेलन के मंच से सामाजिक समरसता व सद्भावना का संदेश देंगे। इसके अलावा प्रत्येक बिरादरी के प्रमुख एवं चर्चित चेहरे सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन से पूर्व पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले हर गांव व नगर में न केवल सद्भावना यज्ञ, संगोष्ठियां, यात्राएं निकाली जा रही है।

सामाजिक समरसता मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. देवप्रसाद भारद्वाज की मानें तो पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल समाज में उत्पन्न हुई खाई को पाटना है बल्कि सभी लोगों को जातपात से ऊपर केवल हरियाणवासी होने का आभास कराना है। मंच पहले की भांति खाई पाटने का काम कर रहा है। जिसमें समाज के हर वर्ग का पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें