फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस में बच्चे वर्चुअल रूप में लेंगे हिस्सा, हर घर की भागीदारी के लिए सरकार की तैयारी

Fri, 19 Jun 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई सामूहिक सभा नहीं होगी
  • इस योग दिवस में बच्चे भी वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे
  • अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हर घर में योग होगा
विज्ञापन
योग दिवस... - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया जाएगा। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई सामूहिक सभा नहीं होगी। ऐसे में इस योग दिवस में बच्चे भी इसमें वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने योग दिवस में भाग लेने वाले बच्चों को अपना एक छोटा वीडियो अपने स्कूल प्रमुख को भेजने को कहा है। इसकेसाथ ही छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी उपशिक्षा निदेशकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनाया जाएगा। इस वर्ष इसकी थीम है परिवार के साथ योग और घर पर  योग। सभी अधिकारी,  शिक्षक, समूह-डी कर्मचारी और स्कूली छात्र 21 जून 2020 को प्रात: 7 बजे दिए गए लिंक के अनुसार उत्सव में शामिल हो सकते हैं। .
विज्ञापन


भाग लेने वाले बच्चों को अपने स्कूल के प्रिंसिपल के साथ लघु वीडियो को साझा करना होगा। प्रत्येक जोन से दो लघु वीडियो सूचीबद्ध कर 30 जून तक निदेशालय भेजने को कहा गया है। क्विज 21 जून से 20 जुलाई तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दीक्षा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। 

हर घर में तैयारी...
 अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हर घर में योग होगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर और आयुष मंत्रालय इस तरह का प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर के बच्चों को वीरवार को ऑनलाइन योग टॉक से जोड़ा गया है।

आगले तीन दिन बाकी आयु वर्ग के लोगों को भी योग के संपर्क में लाने का प्रयास किया जाएगा।  छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईसीसीआर और आयुष मंत्रालय ने घर-घर से योग- योगा फ्रॉम होम मुहिम की शुरुआत की है। नेहरू केंद्र के जूम ऐप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 18 जून से 21 जून तक रोजाना 11 से 12 के बीच 1 घंटे ऑनलाइन लाइव योग टॉक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें