फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में फिर शुरू सीलिंग, विश्वास नगर में 36 मकानें सील

Thu, 16 Aug 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मकान सील करते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में एक बार फिर से सीलिंग शुरू हो चुकी है।  विश्वास नगर में गुरुवार को राजधानी की अब तक की सबसे बड़ी सीलिंग देखने को मिली। निगरानी समिति के नेतृत्व में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 10 टीमों ने 36 मकानों को सील किया।
विज्ञापन


जबकि अभी करीब दो हजार प्रॉपर्टी को सील करना बाकी है। 3 अगस्त से ही निगम ने व्यापारियों को नोटिस देना शुरू कर दिया था। कार्रवाई को लेकर लोगों में काफी गुस्सा रहा और उन्होंने सीलिंग का विरोध भी किया।

कई बार नोकझोंक और विवाद भी हुए, लेकिन सीआरपीएफ  और दिल्ली पुलिस के जवानों ने लोगों को किसी भी तरह मनाकर मकानों से बाहर निकाला। साथ ही सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाहदरा जिला पुलिस की कई टीमों सहित सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला । दोपहर करीब एक बजे से विश्वास नगर में निगम की 10 टीमों ने  सीलिंग शुरू की।  हालांकि सील किए सभी मकान खाली थे। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन मकानों के मालिकों ने भुगतान जमा नहीं कराया था।
विज्ञापन

समय कम होने के कारण कुछ ही मकान हुए सील

विश्वास नगर क्षेत्र में गली एक से 10 तक चली कार्रवाई में 120 मकानों को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन समय कम होने के कारण कुछ ही मकान सील हो सके। सीलिंग के दौरान कुछ व्यापारियों का कहना था कि उन्हें तरह तरह के चॉर्ज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब निगम के अफसर कई तरह के चॉर्ज का हवाला देकर लोगों की प्रॉपर्टी को सील करने में जुटे हैं।     

आज सीलिंग पर संशय
दरअसल, सीलिंग 14 अगस्त को ही शुरू होने वाली थी। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली पुलिस ने इसे 16 अगस्त से शुरू करने की अपील की, जिसे निगरानी समिति ने स्वीकार कर लिया।  इसके बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई हुई।

हालांकि सीलिंग शुक्रवार को जारी रहेगी या नहीं? इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम के निधन के चलते सीलिंग की कार्रवाई को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें