फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम के निधन से पहले ही शोक सभा, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को माना सच

Thu, 16 Aug 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atal bihari vajpayee
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर बृहस्पतिवार को जहां तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं, वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इन अफवाहों पर भरोसा कर बड़ी चूक कर दी।
विज्ञापन


सदन की बैठक में पूर्व पीएम के निधन से पहले ही शोकसभा रख दी गई और दो मिनट मौन रखकर सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री की आत्म शांति की प्रार्थना की। लेकिन इसके बाद जब सदन को पता चला कि पूर्व पीएम अभी भी जीवित हैं तो उन्हें अपनी चूक का अहसास हुआ।

 दरअसल, बृहस्पतिवार को निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होने वाली थी। इसके लिए तमाम सदस्य निगम हॉल में एकत्रित हुए। इसी बीच अफवाह आई कि पूर्व पीएम का निधन हो गया।
विज्ञापन


यह सुनते ही वहां मौजूद सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और बैठक को स्थगित कर दिया। पार्षदों और निगम अधिकारियों को इस चूक के बारे में जानकारी मिली तो दोबारा बैठक बुलाई और सदन की कार्यवाही शुरू हुई।   
विज्ञापन

शर्मसार हुए अफसर, नहीं आए सामने

निगम अधिकारियों और नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया। बैठक के बाद भी निगम अधिकारी सवालों से बचने का प्रयास करते हुए सदन हॉल को छोड़ अपने कक्ष की ओर निकल पड़े।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें