फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में जून सी गर्मी: 55 साल में तीसरी बार सबसे गर्म दिन, विशेषज्ञों ने बताई तापमान बढ़ने की असली वजह

Tue, 21 Feb 2023 12:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फरवरी में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। रविवार को भी फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड बना था। तब तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
दिल्ली में बना गर्मी का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गर्मी ने फरवरी माह में 55 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है। 1993 के बाद तीसरी बार फरवरी की गर्मी ने पसीने छुड़ाए हैं। फरवरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहने का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 फरवरी 2006 का है, तब तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि 1993 में 33.9 दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के पीतमपुरा में तापमान 35 डिग्री के पार रहा,जबकि नजफगढ़ व पूसा में पारा 34.6 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

फरवरी में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। रविवार को भी फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड बना था। तब तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञान के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी में दूसरी बार सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। अमूमन फरवरी इतनी गर्म नहीं होती है। फरवरी में ही तापमान इतना क्यों बढ़ रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि फरवरी में कोई भी पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ। इस कारण से बारिश भी नहीं हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से बढ़ रहा तापमान
पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में ही विक्षोभ सक्रिय हुए लेकिन यहां उनका प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं अभी सूरज की तपिश भी सीधी ही धरती पर पड़ रही है, हवा की रफ्तार भी कम है। पश्चिमी हवा आ रही है लेकिन वो गर्म है। इस कारण से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। क्या अभी लू की स्थिति है इस पर उन्होंने कहा कि जब 40 डिग्री से ऊपर होता है और तापमान की सामान्य वैल्यू काफी ज्यादा होने पर ही लू का प्रकोप होता है।

राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा, इस कारण से गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। सोमवार को पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ व पूसा में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

1969 से 2023 तक की फरवरी की गर्मी का रिकॉर्ड
वर्ष व दिन अधिकतम तापमान
2006, 26 फरवरी 34.1 डिग्री सेल्सियस
1993, 17 फरवरी 33.9 डिग्री सेल्सियस
2023, 20 फरवरी 33.6 डिग्री सेल्सियस
2021, 26 फरवरी 33.2 डिग्री सेल्सियस
2017, 21 फरवरी 32.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें