फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने की कोशिश में थककर सो गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में चोरी की नीयत से शनिवार देर रात नशे की हालत में एक युवक ने आस्था विहार स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ दिया। जब रुपये नहीं निकले तो वह थककर एटीएम बूथ में ही सो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने करंट लगा समझकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक के नशे में होने की पुष्टि की। अमन विहार पुलिस जानकी विहार निवासी आरोपी दीपक कुमार (21) को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, एटीएम के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने मशीन को टूटा हुआ देखा। पास ही युवक  बेहोश पड़ा था। राहगीर ने आसपास के घरों में आवाज लगाकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी नहीं कर सका तो सो गया

रात करीब 2:45 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दीपक को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक को करंट नहीं लगा है बल्कि वह नशे में है।

आरोपी ने मशीन का मॉनिटर तोड़ दिया है, हालांकि बाहरी दिल्ली के जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि दीपक एटीएम से रुपये निकालने में कामयाब नहीं हो पाया है। रविवार सुबह होश आने पर दीपक ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है।

शनिवार रात ड्रग्स खरीदने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था। जब रुपये नहीं निकले तो वहीं सो गया। पुलिस का कहना है कि बैंक अधिकारी के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम से रुपये निकाले गए हैं या नहीं, हालांकि मशीन में लगे रुपये के बॉक्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें