फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सामने आए भोजपुरी दबंग, देखिए कैसे जमा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल बाद नाहर सिंह स्टेडियम गुलजार दिखाई दिया। भले ही मौसम खराब हो जाने की वजह से मैच एक घंटे देरी शुरु हो पाया लेकिन इस मौके पर शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बॉलीवुड के सितारों से सजे बॉलीवुड हीरोज और भोजपुरिया दबंगों के इस मैच में दर्शकों में खासा जोश दिखाई दिया। हर कोई इस मौके को आंखों में कैद करने के लिए बेताब दिखा।
विज्ञापन


इस मैच में भोजपुरी दबंग पर मुंबई के हीरो भारी पड़े। 131 रन का पीछा करते हुए मुंबई हीरो ने महज एक विकेट खोकर नौ विकेट से मैच जीत लिया।

समीर कोचर को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, आफताब सिद्धासिनी जैसे चेहरे नाहर सिंह स्टेडियम में चार चांद लगाते नजर आए।

मैच में मनोज तिवारी ने चौकों की झड़ी लगा दी। पूरे समय भोजपुरिया दबंग जिंगल पर स्टेडियम गूंजता रहा मैच में रवि किशन कमाल नहीं दिखा पाए और जीरो पर आउट हो गए।

आगे देखिए कैसे जमाया इन भोजपुरी दबंगों ने रंग >>
विज्ञापन

इनकी वजह से मैच हुआ खास

मुख्यमंत्री के आने की वजह से मैच और खास हो गया, और लोग उत्साह से ओतप्रोत नजर आए। इस मौके पर स्टेडियम को नये वादों और अंतरराष्ट्रीय मैच करवाने का वादा भी मिला। सांसद मनोज तिवारी मैच का मजा लेने के साथ ही स्वच्छता अभियान का प्रचार करते हुए भी दिखाई दिए।

बॉलीवुड से आई हस्तियों के साथ भोजपुरी अंदाज में अपनी कहानी बयां करते भोजपुरिया दबंगों ने मैच को खास बना दिया। सेलिब्रिटी मैच को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी, जिसे लाठियां भी खानी पड़ी।

भीड़ बेकाबू होने की वजह से पास होने के बावजूद भी कुछ लोगों को अंदर नहीं घुसने दिया गया । सीएम के जाने के बाद सारी अव्यवस्थाएं बारिश की बूंदो की तरह बरस पड़ीं।

इस मौके पर किस तरह भोजपुरिया दबंगों ने किया खुशी का इजहार देखिए वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें