फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : इलाहाबाद तक फैला ट्रेन चोरों का जाल

Thu, 04 Feb 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए बदमाशों का जाल इलाहाबाद तक फैला है। ये बदमाश कानपुर, टुंडला और मुरादाबाद सेक्शन में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रेलवे सुरक्षा बल की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि आरपीएफ ने मंगलवार की रात टुंडला फिरोजाबाद निवासी कमल किशोर और मथुरानगरी निवासी दीपक कुमार को 29 जनवरी की रात इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुए पान मसाला चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में उक्त बदमाशों ने इलाहाबाद तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश नई दिल्ली और निजामुद्दीन से निकलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों का टिकट लेकर उसमें सवार होते हैं। उनकी नजर पार्सल बोगी पर होती है।
विज्ञापन


वह रात के समय गार्ड के डिब्बे में बैठकर अंदर से लॉक कर देते हैं। अंदर बैठकर पार्सल की प्लाई काटकर सामान उड़ा देते हैं।

इनके गैंग में छह से अधिक सदस्य हैं, जो कानपुर, मुरादाबाद और इलाहाबाद सेक्शन तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

अंदर प्लाई काटने के बाद जहां ट्रेन की रफ्तार धीमी होती है वहां माल गिराकर कूद जाते हैं। इनके अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

नशे के लिए करते हैं अपराध
आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि उक्त बदमाश नशे के आदी हैं। इसलिए वह ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अपनी शौक पूरी करते हैं। एक साल में उनके द्वारा अब तक छह से अधिक घटनाएं करने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें