फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर मेट्रो की सुरक्षा में चोरों ने लगाई सेंध, चार घंटे तक संचालन रहा प्रभावित

Tue, 17 Mar 2020 03:22 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो रेल की सुरक्षा में चोरों ने सेंध लगा दी। रविवार की रात ब्लू लाइन से केबल चोरी कर ली। जिससे सोमवार की सुबह को करीब चार घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सिग्नलिंग केबल की चोरी और करीब 13 मीटर के दायरे में इसकी मरम्मत के कारण ट्रेेनों के परिचालन में देरी हुई। इस लाइन पर 11.30 बजे के बाद मेट्रो सेवा सामान्य हो पाई।

विज्ञापन


मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि रविवार रात को चोरों ने ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-9 और सेक्टर-10 स्टेशन के बीच केबल चोरी को अंजाम दिया। इस घटना की वजह से मेट्रो का परिचालन सोमवार को करीब चार घंटे तक मैन्युअल तरीके से किया गया।

इस दौरान मेट्रो की अधिकतम रफ्तार भी 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह करीब सवा सात बजे से 11.30 बजे तक सेक्टर-9 से सेक्टर-12 द्वारका के बीच ट्रेन धीमी रफ्तार से चली।

फरवरी में एक्सप्रेस लाइन पर हो चुकी हैं ऐसी ही 14-15 घटनाएं
डीएमआरसी की ओर से चोरी की घटनाओं पर रोक की तमाम कोशिशों के बावजूद मेट्रो परिसर में चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान एयरपोर्ट लाइन पर फरवरी में ऐसी 14-15 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे मेट्रो को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि इसका खामियाजा भी हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें