फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों के लिए 'भूतनाथ' बन रहे बदमाश

Tue, 22 Apr 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में रंगदारी वसूली करने वाले गिरोहों से विवादित जमीन और प्लाटों को खाली कराने, कब्जा करने का भी धंधा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह के मामले में रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक की हत्या की गई थी। इस तरह के कई मामलों में धमकियां भी मिल चुकी हैं। दादरी में जमीन और प्लाटों के रेट आसमान छूने के चलते लोगों के विवाद भी बढ़े हैं।

विवादित प्लाटों से पैसा कमाने का कारोबार भी कई गिरोह कर रहे हैं। इनके द्वारा विवादित प्रॉपर्टी एक पार्टी से औने-पौने दामों पर खरीद लिया जाता है या खाली कराने के नाम पर एक मुश्त रकम तय कर ली जाती है।
विज्ञापन


पैसा तय होने पर फोन से धमकी दी जाती है। दुकान या प्लाट खाली करने को कहा जाता है। जमीन या प्लाट खाली नहीं होने पर हमला तक किया जाता है। ऐसे ही मामले में दादरी में छह माह पहले रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कई दुकानों को खाली कराने के लिए धमकियां दी गईं। धमकी मिलने के बाद कई दुकानदारों ने तो अपनी करोड़ों की दुकान खाली कर दीं। प्रॉपर्टी डीलरों में से कई ने बदमाशों से संपर्क बनाए हुए हैं। उनके द्वारा विवादित प्रॉपर्टी खरीदकर कब्जा कर लिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दहशत के चलते लोग मामले की शिकायत पुलिस से करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। एसपी डॉ. ब्रजेश कुमार का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति शिकायत पुलिस से करता है तो संबंधित आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें