सूचना मिलने के बाद जंगपुरा चौकी नागेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाश घर से करीब 15 से 16 लाख की ज्वेलरी व कैश ले गए थे। मामला दर्जकर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह की देखरेख में हवलदार कर्मवीर व सिपाही अमित की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बदमाश स्कूटी पर वारदात करने आए हैं। जांच के बाद एसआई नागेंद्र की टीम ने एक आरोपी जंगपुरा निवासी विजय (22) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय की गिरफ्तारी की जानकारी उसके साथी सुमित मेहता (23) को मिल गई। आरोपी सुमित मेहता ने ज्वेलरी से भरा बैग जंगपुरा नाले में फेंक दिया। बाद में विजय की निशानदेही पर सुमित मेहता को गिरफ्तार कर लिया। सुमित मेहता की निशानदेही पर ज्लेवरी से भरे बैग को तलाश करने के लिए नाले में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गोताखोरों की मदद ले रहे है। सोमवार शाम तक बैग का पता चल नहीं सका।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीना चहाते थे, इसलिए उन्होंने सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पीडि़त के घर की पीछे की खिड़की उखाड़ कर बाथरूम में घुसे थे। बाथरूम से ये घर में घुस गए थे।