सोमवार शाम लोनी से भागे प्रेमी युगल को शामली रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। युवक घर से साढे़ आठ लाख रुपये चुराकर भागा था।
बिना टिकट रेलवे स्टेशन पर पकडे़ जाने पर युवक ने जुर्माना भरने के लिए जैसे ही बैग खोला तो उसमें लाखों की नगदी देख पुलिस को शक हो गया।
पूछताछ करने पर युवक ने राज खोल दिया। शामली पुलिस की सूचना पर मंगलवार सुबह लोनी पुलिस दोनाें को वहां से ले आई है।
मामले की विवेचना कर रहे तिराहा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पाबीसादकपुर निवासी आमिर 22 के गिरी मार्केट कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध हैं।