फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की हेकड़ी से यूपी रोडवेज परेशान

Wed, 14 May 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों में टिकट को लेकर रोडवेज प्रबंधन और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। टिकट न लेकर सफर करने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक जा पहुंची है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की हेकड़ी से रोजाना रोडवेज को हजारों रुपये की चपत लग रही है। सबसे ज्यादा परेशानी यूपी रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो को उठानी पड़ रही है। डिपो की बसों में रोजाना दिल्ली पुलिस के करीब 100 सिपाही मुफ्त सफर कर रहे हैं।

इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की जा चुकी है, लेकिन दिल्ली पुलिस की हेकड़ी रोडवेज पर भारी पड़ रही है। यूपी पुलिस के कर्मचारी भी रोडवेज बसों में सफर करते हैं।
विज्ञापन


ग्रेनो डिपो प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से इसकी शिकायत कर दी है।

यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार से भी इसकी शिकायत की गई है। टिकट को लेकर मारपीट और झगड़ा करने का आरोप डिपो प्रबंधन की तरफ से लगाया गया है।

प्रबंधन के मुताबिक दिल्ली में चेकिंग के दौरान रोडवेज बसों का तुरंत चालान काट दिया जाता है और यहां दिल्ली पुलिस रोडवेज बसों में टिकट भी नहीं ले रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें