दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में घर में चोरी कर रहे बदमाश ने मकान मालिक के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मकान मालिक ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी घर से 9 लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
पीड़ित गौरव खन्ना अपनी पत्नी के साथ सुभाष नगर इलाके में रहते हैं। गौरव कीर्ति नगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी पंजाबी बाग के एक निजी अस्पताल में काम करतीं हैं। गौरव ने बताया कि 22 जून की सुबह वह और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए। उन्हें बैंक में खाता खुलवाना था, इसलिए दोपहर में अपना पहचान पत्र और पैन कार्ड लेने के लिए घर पहुंचा। उनका फ्लैट दूसरी मंजिल पर है।