फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं है निरस्त..

Mon, 15 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा व निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। लंबी दूरी की ट्रेनें तो लेटलतीफी का शिकार है हीं, लोकल पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने के कारण दिल्ली आसपास के दैनिक यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।

विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी कामकाजी महिलाओं को हो रही है। दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत व दिल्ली-पलवल महिला एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने के कारण कामकाजी महिलाओं को अन्य ट्रेनों के अनारक्षित कोच में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उत्तर भारत में ठंड व कोहरे के कारण ट्रेन यात्री हलकान हो गए हैं। ट्रेन अपनी समय सारिणी पर नहीं ही चल रही हैं साथ ही इसके कारण ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है।
विज्ञापन


विश्रामालय में अधिक भीड़ के कारण प्लेटफॉर्मो पर बैठकर परेशान हो रहे हैं। रविवार को मगध, पूर्वा, फैजाबाद एक्सप्रेस, भागलपुर गरीब रथ समेत 50 से अधिक ट्रेन जहां घंटों देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची तो वहीं संगम एक्सप्रेस, फरक्का, गोमती समेत 25 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। 

Trending Videos

ये ट्रेनें हैं निरस्त और लेट

निरस्त रहीं ट्रेेनें 
दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस
आने-जाने वाली शहीद एक्सप्रेस
पदमावत एक्सप्रेस
नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
अमृतसर-जयनगर सदभावना एक्सप्रेस
महानंदा एक्सप्रेस
नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी
ऊंचाहार एक्सप्रेस
नई दिल्ली-मालदा टाऊन एक्सप्रेस
बरेली इंटरसिटी
रोहतक इंटरसिटी
लिच्छवी एक्सप्रेस। 

परविर्तित समय से चलने वाली ट्रेनें 
. सुबह 6:45 बजे की जगह नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 11 बजे रवाना हुई। 
. पूर्वा एक्सप्रेस शाम 5:35 बजे की जगह परिवर्तित समय रात 10 बजे रवाना हुई। 
. सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से रवाना होने की घोषणा की गई। 
. निजामुद़दीन-कोटा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना की गई। 
विज्ञापन

घंटों देरी से गंतव्य तक पहुंचने वाली ट्रेन

. पूर्वा एक्सप्रेस 25 घंटे देरी से
. मगध एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से
. जसीडीह एक्सप्रेस 24 घंटे 
. नार्थ-इस्ट एक्सप्रेस 16 घंटे
. सीमांचल एक्सप्रेस 14 घंटे 
. महामना एक्सप्रेस 9 घंटे 
. शिवगंगा एक्सप्रेस 7 घंटे 
. महाबोधी एक्सप्रेस 8 घंटे देरी 
. अवध-असम एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से 
. फैजाबाद एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से 
. इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से 
. ब्रहमपुत्र मेल 12 घंटे देरी से 
. भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 10 घंटे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें