फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्रियों के लिए खास हैं ये कैब, होती है एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुए रेपकांड के बाद टैक्सियों में बैठने से महिलाएं कतराने लगी हैं लेकिन साइबर सिटी में कुछ ऐसी टैक्सियां भी हैं जिनमें बैठने के लिए महिला यात्रियों की एडवांस बुकिंग लगी रहती है। इसमें बैठने के बाद खासतौर पर महिला यात्री न केवल फ्रेंडली माहौल देखती हैं बल्कि सुरक्षा का भी अहसास करती है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में ऑटो/टैक्सी में महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर देने के लिए लिहाज से अपरा की तरफ से शुरू की गई जी-कैब्स सर्विस में महिला टैक्सी की शुरुआत हुई थी। दो साल पहले हुई शुरुआत के बाद नतीजा यह है कि इन टैक्सियों की डिमांड बढ़ गई है।

महिला चालक के होने के चलते कॉरपोरेट दफ्तरों के अलावा कामकाजी महिलाएं इसी टैक्सी को प्राथमिकता दे रही हैं। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली में हुए दुष्कर्म कांड के बाद हमारी महिला टैक्सियों की डिमांड बेहद ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मां-बाप देते हैं इन्हें प्राथमिकता

उनके मुताबिक लड़कियों को अकेले एयरपोर्ट अथवा कहीं दूर भेजने के लिए लोग इसी टैक्सी को प्राथमिकता देते है। जिसके कई बार दो-तीन दिन पहले भी एडवांस बुकिंग करा देते है। करीब पांच से आठ महिला चालकों के होने से महिला यात्रियों का यह सर्विस काफी पसंद आ रही है।

टैक्सी में महिला चालक के लिए भी सुरक्षा के लिए पैनिक बटन दिया गया है इसके अलावा महिला यात्री के लिए भी यह सुविधा है। कंपनी प्रवक्ता का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से उनकी टैक्सी में सारे इंतजाम होने के चलते लोग इसे ज्यादा प्राथमिकता देते है। इसे देखते हुए कंपनी महिला टैक्सियों की संख्या में इजाफा करने की भी तैयारी कर रही है।

यह है नंबर -0124-39423942
ऑनलाइन बुकिंग-www.gcabs.in
महिला चालक के लिए- सुबह 9 से शाम 6 बजे तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें