फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब के शीशे से देखकर शिकार चुनता था शिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक कैब में हुई जिस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर से हमारा सिर शर्म से झुका दिया है असल में उसे होने से रोका जा सकता था अगर भारत भ्रमण पर आई एक लड़की की शिकायत को गंभीरता से लिया गया होता।
विज्ञापन


असल में 26 नवंबर को 27 वर्षीय निधि शाह ने शिव कुमार यादव की शिकायत की थी। अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली निधि ने ट्विट कर इस बारे में बताया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली भ्रमण के दौरान उन्हें जो टैक्सी दी गई उसका ड्राइवर शिव कुमार यादव था। बता दें कि यादव पर गुड़गांव की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ उबर की कैब में रेप करने का आरोप है।
Trending Videos

जब वह कैब में बैठी थी तो यादव रियर मिरर में उसे घूर रहा था

निधि बताती हैं कि जब वह कैब में बैठी थी तो यादव रियर मिरर में उसे घूर रहा था और धीरे-धीरे मुस्करा भी रहा था। यह देख निधि ने कुछ अजीब महसूस किया।

उन्होंने ईमेल के जरिए उबर के कस्टमर केयर डिवीजन में इसकी शिकातयत भी की। निधि ने ट्विट कर बताया कि उबर के कर्मचारी ने उनसे कहा कि कंपनी की ड्राइवर ऑपरेशन टीम शिव की जांच करेगी।

निधि के इस ट्विट के बारे में जानकारी मिलते ही दिल्‍ली पुलिस ने उनसे संपर्क किया और इस बारे में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन

उसके चेहरे पर कुटील मुस्‍कान थी

निधि ने अपनी ट्रिप की रसीद भी अपने ट्विटर अकांउट पर पोस्ट की है जिसमें ड्राइवर के नाम की जगह यादव का नाम और उसकी फोटो को देखा जा सकता है।

निधि ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि वह अपने साथी के साथ कैब में सवार हो चांदनी चौक पहुंची। यहां यादव ने उन्हें बताया कि उनका जीपीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा है ऐसे में उन्हें खुद ही टैक्सी को तलाशना होगा।

जब अपने साथी के साथ कैब में सवार हुईं तो यादव कार में लगे शीशे से उसे घूर रहा था और उसके चेहरे पर कुटील मुस्कान भी थी।  उस वक्त उन्हें बेहद बुरा लगा।

कार से उतरते ही निधि ने उबर कंपनी को कैब ड्राइवर के इस व्यवहार के बारे में शिकायत की। लेकिन जैसे ही उन्हें रेप की इस घटना के बारे में पता चला उन्हें बेहद दुख हुआ कि आखिर उन्होंने इसकी शिकायत और आगे क्यों नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें