फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 तक कैंसिल रहेंगी ये तीन ट्रेनें

Sat, 15 Feb 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने रेलयात्रियों की परेशानी 21 फरवरी तक और बढ़ा दी है। कोहरे की आशंका को देखते हुए रद्द की गईं फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन अभी बंद रहेगा।
विज्ञापन


रेलवे ने कोहरे की आशंका को देखते हुए 28 दिसंबर 2013 से फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियां, इंटर सिटी, तूफान एक्सप्रेस और उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था।

इससे फरीदाबाद से आगरा तथा आगरा से फरीदाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रेलवे ने उक्त तीनों गाड़ियों को 15 से 16 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा की थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क  अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि कोहरे की आशंका को देखते गाड़ियों के संचालन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इंटरसिटी आगरा जाने के लिए 20 फरवरी, तूफान एक्सप्रेस हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने के  लिए 22 फरवरी और श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने के लिए 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें