फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से स्कॉलरशिप फॉर्म तक देना होगा थर्ड जैंडर का कॉलम

Fri, 13 May 2016 12:52 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एमसीआई को मेडिकल पढ़ाई में किन्नरों के उपचार को शामिल करने को लिखा
  • आम छात्रों की तर्ज पर किन्नरों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम छात्रों की तर्ज पर अब किन्नरों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बराबर मौका मिलेगा। किन्नरों के वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ही सरकार देशभर के स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों से लेकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में अब थर्ड जेंडर का कॉलम अनिवार्य कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को पत्र लिखा है कि मेडिकल पढ़ाई में किन्नरों की दक्षता और प्रभावकारी उपचार में समर्थ बनाएं और इससे संबंधित पाठ्यक्रम भी बनाएं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय आम लोगों की तर्ज पर किन्नरों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देना चाहता है। इसी के तहत सरकार ने दाखिला आवेदन पत्र से लेकर छात्रों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त करने के लिए भरे जाने वाले आवेदन पत्र में थर्ड जेंडर का कॉलम अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग समेत संबंधित शिक्षा बोर्ड को अपने आवेदन पत्र में थर्ड जेंडर का कॉलम बनाने का निर्देश दिया है। यूजीसी भारत में किन्नर जीवन और सभ्यता से संबंधित मुद्दों पर मानव जाति अनुसंधान के बारे में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखेगा।

इसके लिए यूजीसी ने किन्नरों से संबंधित मुद्दों के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इस संबंध में विश्वविद्यालयों समेत संबंधित एजेंसियों को नई प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर देगा।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, सरकार आम छात्रों की तर्ज पर किन्नरों की सेहत को भी तवज्जो दे रही है। इसी के चलते मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भी पत्र लिखा गया है। सरकार ने एमसीआई से पाठ्यक्रमों में पाठ्यचर्चा सुधारों को शुरू करने को कहा है। ताकि किन्नरों की दक्षता और प्रभावकारी ढंग से उपचार करने में समर्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें