फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल पर खूब ली गई चुटकी

Mon, 02 Nov 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर रविवार की देर शाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर-12 हुडा कन्वेंशन सेंटर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए कवियों ने शहरवासियों का कविता पाठ के माध्यम से खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


रायपुर जानेमाने कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दूबे, दिल्ली के डॉ. सुनील जोगी, फरीदाबाद के सरदार मनजीत सिंह, उज्जैन से शबाना शबनम, अजमेर से रास बिहारी गौड़ और कानपुर से सुरेश अवस्थी ने शिरकत की।

इन कवियों ने देश की व्यवस्था, दशा और दिशा पर कविता पाठ के जरिये लोगों को खूब हंसाया। दिल्ली के कवि डॉ. सुनील जोगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कामयाबी पर अपनी कविता पढ़कर चुटकी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- धरने पर बैठ बैठ के धरनन्तरी हुए वो, आम आदमी के हृदयतंत्री हुए, हम चीख-चीख के संतरी न बन सके, वे खांस-खांस कर मुख्यमंत्री हुए।

रामपुर छत्तीसगढ़ से आए कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दूबे ने मोदी सरकार के आने से भ्रष्टाचार पर कसते शिकंजे को अपनी कविता पढ़कर कुछ इस तरह बयां किया। जो कहते हैं मोदी के आने से फर्क नही पड़ा, दरअसल उनके घर में छापा नहीं पड़ा।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, पृथला विधायक टेकचंद शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी, महाबीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें