फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की लिव-इन पार्टनर से चल रही थी अनबन

Sun, 14 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 105 में हिस्ट्रीशीटर की लिव इन पार्टनर पवित्रा की हत्या में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने महिला की बेटी का बयान लिया।
विज्ञापन


उसके बयान से भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस पवित्रा और हिस्ट्रीशीटर प्रवीन अवाना की कॉल डिटेल खंगाल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले पवित्रा और प्रवीन में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी दौरान दोनों में मारपीट हुई।

महिला और प्रवीन में तभी से अनबन चल रही थी। यहां रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि कई बार पवित्रा के घर से चिल्लाने की आवाज आती रहती थी।

पुलिस का कहना है कि पवित्रा के पिता शिवम सिलीगुड़ी में रहते हैं। उनको वारदात के बारे में बता दिया है। रविवार देर रात तक वह नोएडा पहुंच सकते हैं।

गौरतलब है कि पवित्रा (35) सेक्टर 105 के बी 269 में रहती थी। महिला सात साल से गेझा गांव के प्रवीन अवाना के साथ रह रही थी। शुक्रवार दोपहर स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें चार गोली महिला को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें