फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक गुल हुई बिजली, सभी सिस्टम हुए फेल; फ्लाइट पर पड़ा बुरा असर

Mon, 17 Jun 2024 04:31 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया। बिजली चली जाने से भी सिस्टम फेल हो गए और सारा काम ठप हो गया। वहीं, यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को अचानक 5 मिनट के लिए बिजली गायब हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। साथ ही फ्लाइट ऑपरेशन सहित एयरपोर्ट का पूरा सिस्टम ठप्प हो गया। इतना ही नहीं यात्रियों का पानी सहित जरूरी चीजों की समस्याओं से भी जूझना पड़ा।

विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, अचानक बिजली जाने से एयरलाइंस चेक इन सिस्टम, सुरक्षा जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), इमीग्रेशन ब्यूरो सिस्टम सहित एयरोब्रिज का ऑपरेशन ठप्प हो गया। कुछ मिनटों के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया, लेकिन इन सिस्टम को दोबारा रिस्टार्ट होने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो कि फ्लाइट -6E 2521 दो घंटे रनवे पर खड़ी रहने के बाद एयरपोर्ट पर लौट आई। यात्रियों ने बताया कि पहले पायलट द्वारा एक इंजन खराब होने कि बात कही गई, बाद में फ्यूल टैंक कि खराबी बताई गई। अभी तक सभी यात्री इस फ्लाइट के अंदर फंसे हुए हैं।  दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 2 से इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर यात्रियों को लेकर दो घंटे ज्यादा समय से खड़ी है।प्लेन के अंदर यात्री परेशान हैं, एक यात्री की ऑक्सीजन कि कमी से तबीयत भी खराब हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें