फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के स्कूलों में पीएम मोदी का तनाव मुक्त मंत्र सुनने का अब तक नहीं हुआ इंतजाम

Fri, 16 Feb 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को छात्रों को परीक्षा में तनावमुक्त रहने का संदेश देंगे। इसके लिए स्कूलों में विशेष बंदोबस्त करने को कहा गया है, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में माकूल बंदोबस्त नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में सभी छात्रों तक मोदी का तनाव मुक्त मंत्र पहुंचना संभव नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने भी शिक्षकों को यू-ट्यूब और रेडियो पर इंतजाम करने को कहा है। सभी स्कूल प्रिंसिपल को इसकी रिपोर्ट भी आला अधिकारियों को भेजनी होगी।

जिले में 360 प्राइमरी स्कूलों में लगे डीटीएच में 170 सही है और यूपीएस के साथ चल रहे हैं। इनमें कई यूपीएस की बैट्री खराब हो चुकी है। 183 स्कूलों में यूपीएस नहीं होने पर सीधे बिजली से कनेक्ट किया हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में बिजली कटने की सूरत में छात्र मोदी के परीक्षा से तनावमुक्त रहने का मंत्र सुन ही नहीं पाएंगे। जबकि बाकी बचे सात में छह स्कूलों में टीवी खराब है और एक स्कूल से टीवी चोरी हो चुकी है। माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक 210 स्कूलों में केवल 58 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एजुसेट की सुविधा है।

पहले 61 स्कूलों में यह सुविधा थी। तीन स्कूल से एजुसेट चोरी होने के बाद उन स्कूलों का नाम ही लिस्ट से गायब कर दी गई। अभी तीन स्कूलों में एजुसेट चोरी हो गई है तो दो में टीवी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें