यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मैच के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के पास के रास्तों से बचने की सलाह दी है।
स्टेडियम में प्रवेश
- गेट नंबर-1 से लेकर 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। इनमें प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।
- गेट नंबर-8 से 15 स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। इन गेटों पर प्रवेश आंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरु मार्ग से होगा। - गेट नंबर-16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित हैं। इन गेटों पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।