फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Lift Case: प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में लिफ्ट हुई खराब, मां-बेटे फंसे; सामने आया वीडियो

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

प्रतीक ग्रैंड सोसायटी पायोनिया के टावर पी-6 के फ्लैट नंबर 1601 निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि वह 16वें फ्लोर पर रहते हैं। पत्नी गुरप्रीत और बड़ा बेटा निमित्त नीचे गए थे। रात 10:12 बजे लिफ्ट से वह घर आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट 8वें तल से बेसमेंट में चली गई
विज्ञापन
मां- बेटा लिफ्ट में फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी निवासी गुरप्रीत कौर उनका उनका बेटा निमित्त शर्मा शुक्रवार रात 10:12 बजे लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट फ्री होकर 8वें तल से बेसमेंट में चली गई। गुरप्रीत के पति आकाश शर्मा ने बताया कि लिफ्ट का इंटरकॉम और अलार्म भी काम नहीं कर रहा है, जैसे-तैसे सभी वहां से निकले। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

विज्ञापन


महिला के पति ने इस लापरवाही पर सोसायटी के प्रशासनिक उपाध्यक्ष और विजयनगर थाने में शिकायत की है। प्रतीक ग्रैंड सोसायटी पायोनिया के टावर पी-6 के फ्लैट नंबर 1601 निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि वह 16वें फ्लोर पर रहते हैं। पत्नी गुरप्रीत और बड़ा बेटा निमित्त नीचे गए थे। रात 10:12 बजे लिफ्ट से वह घर आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट 8वें तल से बेसमेंट में चली गई। आकाश का आरोप है कि रात में ही उन्होंने एस्टेट मैनेजर, वीपी एडमिन और लिफ्ट देख रहे टीम को भी सूचित किया था।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि खानापूर्ति के लिए सर्टिफिकेट लगाए गए हैं, आरोप है कि लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई जाती है। साथ ही 3.25 स्क्वायर फीट के हिसाब से महंगा मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता है। निवासी सुधाकर यादव का कहना है कि आए दिन लिफ्ट खराब होती रहती है। शनिवार को भी टावर सी-2 में भी लिफ्ट दूसरे तल पर फ्री फाल होकर नीचे आ गई थी। इसमें आशीष सक्सेना फंस गए थे, हालांकि उन्हें भी कोई चोट नहीं लगी।

आकाश दीप शर्मा ने बताया कि सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रशासन कर्नल (रिटायर्ड) राजशेखर शर्मा ने ई-मेल से शिकायत के जवाब में बताया है कि लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ओटीएस से शिकायत की जा चुकी है। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएगी।

पहले हो चुके हैं हादसे
22 अक्तूबर 2022 - सोसायटी के टावर सी-16 में देर रात लिफ्ट गिरने से 12 साल की बच्ची आन्या घायल हो गई थी। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी।

13 फरवरी 23 - सोसायटी के टावर सी- 5 के 11वें तल पर लगी लिफ्ट की टाइल्स टूट गई थी

12 सितंबर 23 - सिद्धार्थ विहार स्थित गौड़ सिद्धार्थम सोसायटी में 32 मंजिला बी-टावर में 10 वीं मंजिल पर लिफ्ट अटक गई थी। इसमें भाजपा पार्षद संतोष राणा की पत्नी मंजू सिंह और एक मेड 15 मिनट तक फंसी रहीं। घबराहट से उनका रक्तचाप 200 हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें