फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर हुई थी आठ साल के विकास की हत्या

Fri, 04 Dec 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी निवासी दंपति के आठ वर्षीय बेटे विकास की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के गले दबाने के निशान पाए गए हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्जकर पुलिस तीन आरोपियों सतीश, मुकेश और टीटू को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, विकास को आपसी रंजिश में मारा गया है।

मूलत: अशोक नगर (खुर्जा) निवासी सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ सूरजपुर थाना क्षेत्र के बिरौंडी गांव के पास कांशीराम कॉलोनी में रहता है। वह कासना स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। इनका बेटा विकास गांव के ही ज्ञान ज्योति स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। बुधवार को कॉलोनी के सामने बने गड्ढे में विकास का शव मिला था।
विज्ञापन


अशोक ने सोसाइटी के सतीश, मुकेश और टीटू के खिलाफ दुश्मनी में बच्चे की हत्या करने की शिकायत दी थी। इसके बाद भी पुलिस का रवैया बुधवार से ही सुस्त बना रहा। दो दिन तक पुलिस बच्चे की दुर्घटना में हुई मौत का दावा करती रही।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सूजपुर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर बच्चे की हत्या की गई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें