फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी की कुंडली बांचें फिर डालें वोट

Fri, 14 Mar 2014 02:52 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में उतरने वाले सभी प्रत्याशियों की कुंडली मतदाता को सहज उपलब्ध होगी। इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों द्वारा संपत्ति, आय, शिक्षा आदि की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों से मिली जानकारी को निर्वाचन क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाएगा। साथ ही यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएंगी।

इस आदेश से संबंधित पत्र सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों-क्षेत्रों केमुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जा चुका है।
आयोग के मौजूदा अनुदेशों के अनुसार प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथपत्र नामांकन पत्र के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं।
विज्ञापन


इस शपथपत्रों की हार्डकापी सूचना के प्रचार-प्रसार के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग आफिसर के सूचना पट पर चस्पा की जाती है।

आयोग से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मांग की थी कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा की गई घोषणाओं तक मतदाताओं की पहुंच आसान बनाने के लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

आयोग ने इस मामले में विचार-विमर्श करने के बाद फैसला लिया है कि प्रत्याशियों द्वारा शपथपत्र में दी गई सूचनाओं का सार निर्वाचन क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाए।

आयोग के अवर सचिव एनटी भूटिया ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि यह अनुदेश राज्य सभा और राज्य विधान परिषद के चुनावों पर लागू नहीं होंगे। नामांकन वापस लेने की तारीख से पांच दिन पहले यह जानकारियां चस्पा कर दी जाएंगी।

जान सकेंगे प्रत्याशी की कुंडली
अब जनता के पास चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की पूरी कुंडली सहजता से उपलब्ध होगी। किस पर कितने मुकदमे, किस पर कितनी चल-अचल संपत्ति, पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें