अभियान के तहत होर्डिंग और फ्लैक्स उतारे गए हैं। इसके अलावा बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी विभागीय वेबसाइट से उपलब्धियां और फोटो हटाए जाएंगे।