‘अमर उजाला’ में 24 फरवरी के अंक में छपी फोटो की मदद से सिहानी गेट पुलिस ने बंद फ्लैटों में चोरी करने वाले आरिफ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 10 लाख कीमत के जेवर और बाइक बरामद की है।
मुकदमों की पैरवी के लिए वारदात करने वाला कल्लू दिल्ली, लखनऊ, हरियाणा और गाजियाबाद में 100 से ज्यादा चोरियां कर चुका है। उस पर 21 मुकदमे दर्ज हैं।
गौरतलब है कि क्रॉसिंग्स के तीन फ्लैटों में चोरी केदौरान उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसकी जेब से पुलिस को ‘अमर उजाला’ में छपी उसी की खबर की कटिंग भी मिली है।
एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि आरिफ हापुड़ के काजीवाड़ा और रईस गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है। आरिफ को बृहस्पतिवार को वीवीआईपी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। इसकेपास तीन हार, आठ टॉप्स, छह अंगूठी, चार चेन, एक मंगलसूत्र और चार कड़े मिले हैं।
आरिफ ने बताया कि उस पर 13 मुकदमे दिल्ली पांडव नगर, पांच हरियाणा गुड़गांव, दो सिहानी गेट और एक विजयनगर में दर्ज है। इनकी पैरवी में काफी पैसा खर्च होता है, अब वह उस खर्च की भरपाई करने के लिए वारदात करता है। दमे का मरीज है और वेल्डिंग का काम जानता है। वह 100 से ज्यादा चोरियां कर चुका है, उसे याद भी नहीं कितनी की हैं।
ऐसे करता था वारदात
एक दिन पहले ऑटो से सोसायटी में जाकर रेकी करता था। गार्ड केपूछने पर किसी भी प्लैट का नंबर बताकर जाने को कहता था। ज्यादा पूछताछ करने पर भाग जाता था। पूछताछ नहीं होने पर सोसायटी में घुसकर बंद पड़े फ्लैटों में वारदात करता था।
ये वारदातें कीं
23 फरवरी 15: ओर्या सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन में विकास शर्मा के फ्लैट में
20 फरवरी 15: क्रॉसिंग्स में अपूर्त, अपितेश और सौरभ सिन्हा के प्लैट में
9 अगस्त 14- राजनगर एक्सटेंशन में सुभाष कौशिक केफ्लैट में
ये साथी भी हैं फरार
नदीम कुरैशी, युसुफ, सरफराज, यामीन और मैनुद्दीन आदि।
मर्डर में भी जा चुका है जेल
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरिफ दिल्ली से मर्डर केस में जेल जा चुका है। रिश्तेदार लड़की से अफेयर के शक में एक युवक की हत्या का उस पर आरोप है।