फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एलआईसी की प्रीमियम भरने के लिए दुकान से की लाखों की चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों के ठिकाने पर पहुंची, बाद में महाराजगंज यूपी से किया बदमाश को गिरफ्तार
विज्ञापन

-चोरी हुई 2.32 लाख रुपये बरामद, पुलिस अन्य साथियों की कर रही है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाहौरी गेट इलाके में एक बदमाश ने एलआईसी का प्रीमियम जमा करने के लिए साथी के साथ एक दुकान में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का लॉकर तोड़कर 7.79 लाख रुपये लेकर भाग गए। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए बदमाशों के भलस्वा डेयरी स्थित ठिकाने पर पहुंची और फिर एक बदमाश को महाराजपुर यूपी से गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 2.32 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पीतमपुरा निवासी सुदर्शन गुप्ता का खारी बावली इलाके में दुकान है। 29 जुलाई को उन्होंने दुकान में चोरी होने की शिकायत की। पुलिस ने आस-पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि दो लोग खिड़की का शीशा तोड़कर दुकान में घुसे थे। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक से मिला बदमाश का ठिकाना : बदमाशों को एक ऑटो-रिक्शा में बैठकर भागते हुए दिखे। ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। कई ऑटो-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। इस जांच के दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक ने बताया कि 29 जुलाई की रात उसने दो लोगों को खारी बावली से बिठाया और उन्हें भलस्वा डेयरी दिल्ली में छोड़ा था। टीम तुरंत भलस्वा डेयरी की उस खास जगह पर पहुंची जहां उन आरोपियों को छोड़ा गया था। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि उस नंबर की लोकेशन आनंद नगर महाराजगंज यूपी का आ रहा है। 2 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें