फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पुलिसवाले चोरी क्यों कर रहे हैं?

Mon, 13 Jan 2014 12:02 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में लुटेरों का एक अजीब गिरोह घूम रहा है। ये बदमाश खुद को पुलिसवाला बताते हैं। रविवार को हद तब हो गई जब ये लुटेरे पुलिस के यूनिफॉर्म में जनता से पैसे ऐठने लगे। यहीं नहीं एक ठेकेदार से करीब सवा दो लाख लूट लिए।
विज्ञापन


कनावनी इलाके में पुलिस वाला बनकर दो बदमाशों ने ठेकेदार से सवा दो लाख रुपए लूट लिए। शिकायत करने पहुंचे ठेकेदार को पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाए रखा।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रविवार को मामला दर्ज किया गया। गाजियाबाद निवासी मूल कुमार शर्मा नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदार हैं। शुक्रवार को वह अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के बाद घर लौट रहे थे।

कनावनी चौकी से सौ मीटर दूर पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और सवा दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

लूट की सूचना पाकर सीओ सेकेंड व थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गाजियाबाद और नोएडा के सीमा विवाद में मामला उलझ गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें