फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक महिला को व्हॉट्सएप पर भेज रहा था अश्लील मैसेज

Mon, 05 Jan 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को व्हॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर तंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। वह गत वर्ष दिसंबर से मैसेज भेजकर महिला को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


महिला ने इस मामले में थाना इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी थी। सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के पति के दोस्त से उनका नंबर लिया था।

इंदिरापुरम निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक व्यक्ति उसे व्हॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर भी वह नहीं माना और अश्लील मैसेज भेजना जारी रखा। इस पर महिला ने पति को मामले की जानकारी दी और थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस कर उसकी लोकेशन की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो पता चला कि आरोपी ने महिला के पति के दोस्त के फोन से नंबर लिया था।
विज्ञापन


वह महिला से दोस्ती करना चाहता था। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें