फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो उस युवक पर बरसातें रहे गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमले में पड़ोस की छत पर खाना बना रही एक महिला भी गोली लगने से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक की शिनाख्त मो. नदीम उर्फ दाता (32) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर खबर मिलते ही उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन करती रही।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ युवक पर बरसाईं गोलियां

नदीम परिवार के साथ सी-1/20 इमाम बाड़े वाली गली चौहान बांगड़ सीलमपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी रूबी, दो बेटे व एक बेटी है। मंगलवार रात को नदीम किसी काम से गली नंबर-6 में गया था।

इस बीच अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली नदीम के सिर पर दो पेट में लगीं। ताबड़तोड़ चली गोलियों के बीच एक गोेली छत पर खाना बना रही सी-1/36 निवासी रेशमा (20) को भी लग गई।

वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नदीम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से नदीम की हत्या की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें