डीएलएफ फेस दो में रहने वाली महिला वकील के साथ बुधवार की शाम जिम से निकलने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेस दो में रहने वाली महिला वकील निजी कंपनी के लिए काम करती है। मूल रूप से यूपी की रहने वाली महिला बुधवार को रोजाना की तरह एमजीएफ मॉल में जिम गई थी।
वहां से निकलने के दौरान अज्ञात युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।